Study4General.com Blog General Knowledge question with answer – जेनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर

General Knowledge question with answer – जेनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर

2 Comments

General knowledge (GK/GS) सामान्य अध्ययन से सम्बंधित प्रश्न एवं उत्तर

Boost Your General Knowledge with Comprehensive Questions and Answers | Study4General.com Welcome to my website
General knowledge question with answer

सामान्य अध्ययन ( GK/GS) UP-TO-DATE

Q1. हड़प्पा में मिट्टी के बर्तनों पर सामान्यतः किस रंग का उपयोग हुआ था ? उत्तर- लाल

मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए पैर से चालित चाक का प्रयोग किया जाता था | मृदभांड को बनाने वाली मिट्टी ने रेत का मिश्रण किया जाता था ,जिनको पकने पर यह हल्के भूरे-लाल रंग का रूप ग्रहण कर लेती थी |इन मृदभांडों के ऊपरी सतह में लाल रंग की पुताई कर दी जाती थी तथा निचले हिस्से में काले रंग से विभिन्न प्रकार की चित्रकारी की जाती थी |

Q2. महात्मा बुद्ध का ' महापरिनिर्वाण ' कहाँ हुआ? उत्तर- कुशीनगर में

29 वर्षों की अवस्था में घर का परित्याग करके सन्यास ग्रहण किया और 6 वर्षों की तपस्या के पश्चात् 35 वर्ष की आयु में महात्मा बुद्ध को वैशाख पूर्णिमा की रात्रि गया में निरंजना नदी के किनारे पीपल वृक्ष के निचे ज्ञान की प्राप्ति हुई | अपने धर्म के प्रचार के लिए 483 ई.पू. में मल्लों की राजधानी पावा पहुंचे जहाँ उन्हें चुन्द नामक लुहार ने सुकरमद्दव खाने को दिया , जिससे बुद्ध को 'रक्तातिसार ' हो गया और इस वेदना के बाद कुशीनगर में 80 वर्ष की अवस्था में शरीर त्याग दिया l

Q3. सेंड्रोकोटस से चन्द्रगुप्त मौर्य की पहचान किसने की ? उत्तर- विलियम जोन्स

विलियम जोन्स प्रथम विद्वान थे ,जिन्होंने सेंड्रोकोटस की पहचान चन्द्रगुप्त मौर्य की ,जो मौर्य शासक था | एरियन तथा प्लूटार्क ने चन्द्रगुप्त मौर्य को एंड्रोकोटस के रूप में बताया और जस्टिन ने सेंड्रोकोटस और सिकंदर महान की भेट का उल्लेख किया है

Q4. मौर्य समाज का सात वर्गों में विभाजन का विशेष रूप से उल्लेख किसमें किया गया है ? उत्तर- मेगस्थनीज की पुस्तक ' इंडिका ' में

मेगस्थनीज ने अपनी पुस्तक इंडिका में भारतीय समाज को भी सात श्रेणियों में विभाजित किया है - दार्शनिक,कृषक ,पशुपालन ,कारीगर ,योद्धा ,निरीक्षक एवं सभासद |

Q5. किसने सर्वप्रथम व्यापक पैमाने पर स्वर्णमुद्रा का प्रचलन किया ? उत्तर- विमा कदफिसेस

कुषाण शासकों द्वारा व्यापक पैमाने पर स्वर्णमुद्रा का प्रचलन प्रारम्भ करना भारतीय उपमहाद्वीप में उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान था | कुषाण शासक विमा कदफिसेस को स्वर्ण मुद्राओं के प्रचलन का श्रेय प्राप्त है |

Q6. नगरों का क्रमिक पतन किस काल की एक महत्वपूर्ण विशेषता थी ? उत्तर- गुप्तकाल

सम्पूर्ण गंगा घाटी में जो शहर पहले अत्यंत समृद्ध अवस्था में थे , उनमें से अधिकांश को गुप्त युग में या तो त्याग दिया गया या वहां के आवसन में पर्याप्त विघटन हुआ | मथुरा जैसा महत्वपूर्ण नगर एवं कुम्रहार ,सोनपुर ,सोहगौरा और उत्तरप्रदेश में गंगा घाटी के अनेक महत्वपूर्ण केंद्र ह्नास के ही प्रमाण प्रस्तुत करते है |

Q7. चीनी यात्री इत्सिंग ने विश्व का भ्रमण कब किया ? उत्तर- 671 ई या 672 ई

चीनी यात्री इत्सिंग 671 या 672 ई में अपने 37 बौद्ध सहयोगियों के साथ बौद्ध धर्म के अवशेषों को देखने की इक्छा से उसने पश्चात विश्व का भ्रमण करने का निश्चय किया | वह दक्षिण के समुद्री मार्ग से होकर भारत आया| 675 से 685 ई तक नालंदा विश्वविद्यालय में अध्ययन किया था |693-94 ई के लगभग सुमात्रा होता हुआ इत्सिंग चीन लौट गया

Q8. इल्तुतमिश ने बिहार में अपना प्रथम सूबेदार किसे नियुक्त किया था ? उत्तर- मलिक जानी

1225 ई में इल्तुतमिश ने बिहार शरीफ एवं राढ़ पर अधिकार कर राजमहल की पहाड़ियों में तेलियागढ़ी के समीप हिसामुद्दीन ऐवाज को पराजित किया | इल्तुतमिश ने ऐवाज के स्थान पर मलिक जानी को बिहार का सूबेदार नियुक्त किया

Q9. 'कश्मीर का अकबर' नाम से प्रसिद्ध सुल्तान कौन था ? उत्तर- सुल्तान जैनुल आबिदीन

अकबर के समान धर्म सहिष्णु एवं सामाजिक कार्यों के लिए सुल्तान जैनुल आबिदीन को 'कश्मीर का अकबर ' कहा जाता है |उसने संस्कृत के अनेक ग्रंथों का अनुवाद कराया तथा श्रीभट्ट और मंसूर बिन अहमद जैसे वैधों को संरक्षण प्रदान किया था |

Q10. ' अमृत बाजार पत्रिका ' की स्थापना किसने की ? उत्तर - शिशिर कुमार घोष और मोतीलाल घोष

' अमृत बाजार पत्रिका 'की स्थापना 1868 में शिशिर कुमार घोष और मोती लाल घोष ने कलकत्ता में किया |1878 ई में देशी भाषा प्रेस अधिनियम से बचने के लिए रातों -रात बंगाली भाषा से अंग्रेजी भाषा में रूपांतरित कर दिया |

Q11. किसने ऑल इंडिया मुस्लिम लीग की स्थापना की थी ? उत्तर- 1.नवाब सलीमुल्लाह खान 2. आगा खां 3.मोहसिन - उल - मुल्क

दिसम्बर 1906 में इस सम्मेलन ढाका के नवाब सलीमुल्लाह खान ने अखिल भारतीय मुस्लिम लीग के गठन का प्रस्ताव किया |

Q12. जयप्रकाश नारायण किस पार्टी से सम्बंधित थे ? उत्तर- कांग्रेस समाजवादी

कांग्रेस समाजवादी पार्टी की स्थापना अक्टूबर 1934 में पटना में आचार्य नरेंद्र देव् एवं जयप्रकाश नारायण ने किया था | समाजवादी पार्टी के अन्य सदस्य अशोक मेहता , अच्युत पटवर्धन ,मीनू मसानी ,डॉ राममनोहर लोहिया ,पुरुषोत्तम विक्रमदास ,युसूफ मेहराले,गंगाशरण सिंह तथा कमला देवी चट्टोपाध्याय आदि |

Q13. किस सभा का अध्यक्ष उसका सदस्य नहीं होता है ? उत्तर - राज्य सभा

राज्य सभा का पदेन सभापति उपराष्ट्रपति होता है और वह राज्य सभा का सदस्य नहीं होता है ,परन्तु उसका निर्वाचन संसद के दोनों सदनों के सदस्यों द्वारा होता है |संविधान के अनुच्छेद 89(I) एवं अनुसूची 64 के अनुसार ,वह राज्य सभा का पदेन सभापति होता है |

Q14 . एक उच्च न्यायालय का न्यायाधीश अपना त्याग - पत्र किसे सम्बोधित करता है ? उत्तर- राष्ट्रपति

उच्च न्यायालय का न्यायाधीश अपने पद की शपथ लेने के बाद 62 वर्ष की आयु तक अपने पद पर कार्यरत रहता है 217(I)(क) साथ ही उसे सिद्ध कदाचार या असमर्थता के आधार पर संसद के दोनों सदनों द्वारा अलग -अलग अपने कुल बहुमत से जो उपस्थित एवं मतदान करने वाले सदस्यों को दो - तिहाई द्वारा पारित प्रस्ताव से राष्ट्रपति द्वारा पदमुक्त किया जा सकता है |

Q15. एस्किमो कहाँ का निवासी है ? उत्तर- कनाडा के

एस्किमो उत्तरी ध्रुवीय क्षेत्र के चारों ओर निवास करने वाली जाति है , जो अलास्का, कनाडा ,ग्रीनलैंड और उत्तरी रूस में निवास करता है |

About The Author

2 thoughts on “General Knowledge question with answer – जेनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *