Study4General.com Blog General knowledge question with answer

General knowledge question with answer

0 Comments

General knowledge (GK/GS) सामान्य अध्ययन से सम्बंधित प्रश्न एवं उत्तर

Boost Your General Knowledge with Comprehensive Questions and Answers | Study4General.com
General knowledge question with answer

सामान्य अध्ययन ( GK/GS) UP-TO-DATE

Q1. भारत में प्रथम रेलवे लाइन किस ब्रिटिश गवर्नर के समय बिछाई गई थी ? उत्तर- लॉर्ड डलहौजी

भारत में रेल निर्माण की ओर प्रथम कोशिश ब्रिटिश गवर्नर लॉर्ड डलहौजी द्वारा किया गया | प्रथम रेलवे लाइन 1853 ई में बम्बई से थाणे के बीच डलहौजी के समय बिछाई गई थी| दूसरी रेलवे लाइन 1854 ई में कलकत्ता से रानीगंज के बीच बिछाई गई |

Q2. अंग्रेजी भारतीय सेना में चर्बी वाले कारतूसों से चलने वाली ऐनफील्ड राइफल कब शामिल की गई ? उत्तर- दिसंबर ,1856

दिसंबर 1856 में सरकार ने पुराने लोहे वाली बन्दुक ब्राउन बेस के स्थान पर नवीन ऐनफील्ड राइफल के प्रयोग का निश्चय किया |इन राइफल में दमदम , अंबाला और स्यालकोट में बनें चर्बीयुक्त कारतूसों का प्रयोग किया जाना था ,जिसमे गाय और सूअर की चर्बी लगी होती थी |

Q3. 1857 में भारत का गवर्नर जनरल कौन था ? उत्तर- कैनिंग

1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल लॉर्ड कैनिंग (1856-62ई) था | लॉर्ड कैनिंग भारत में कंपनी द्वारा नियुक्त अंतिम गवर्नर जनरल तथा ब्रिटिश सम्राट के अधीन नियुक्त भारत का पहला वायसराय था |

Q4. द्वैध शासन का जनक किसे माना जाता है ? उत्तर- सर लियोनिल कर्टिस

सर लियोनिल कर्टिस को द्वैध शासन का जनक माना जाता है | भारत शासन अधिनियम ,1919 द्वारा प्रांतों में दोहरी शासन प्रणाली आरम्भ की गई |इसमें प्रांतीय विषयों को दो भागों में बांटा गया:- 1. आरक्षित विषय 2. हस्तांतरित विषय

Q5. गुप्त युग में भूमि राजस्व की दर क्या थी ? उत्तर- उपज का छठां भाग

गुप्त काल में जो लोग राजकीय भूमि पर कृषि करते थे , उन्हें अपनी उपज का एक भाग राजा को कर के रूप में देना पड़ता था , जो षष्ठांश होता था | गुप्त अभिलेखों में भूमिकर को ' उद्रंग तथा ' भागकर ' कहा गया |

Q6. कर्नाट वंश का संस्थापक कौन था ? उत्तर- नान्यदेव

कर्नाट वंश का संस्थापक नान्यदेव थे | वे एक महान योद्धा थे | नान्यदेव ने कर्नाट की राजधानी सिमराँवगढ को बनाया |

Q7. पाटलिपुत्र के संस्थापक कौन थे ? उत्तर- उदयिन

पाटलिपुत्र की स्थापना अजातशत्रु के उत्तराधिकारी उदयिन ने गंगा और सोन नदी के संगम पर एक किला बनाकर की थी | इन्होने अपनी राजधानी राजगृह से पाटलिपुत्र स्थानांतरित की | पाटलिपुत्र शिशुनाग वंश ,नन्द वंश और मौर्य वंश की भी राजधानी रही |

Q8. किस अभिलेख में रुद्रदामन प्रथम की विभिन्न उपलब्धियां वर्णित हैं ? उत्तर- जूनागढ़

गुजरात के जूनागढ़ से रुद्रदामन (130-150 ई.) का एक अभिलेख प्राप्त हुआ है | यह जिस शिला पर उत्कीर्ण है , उसी पर अशोक के चौदह प्रज्ञापनों की एक प्रति तथा स्कंदगुप्त के दो लेख भी खुदे हुए हैं |यह विशुद्ध संस्कृत भाषा तथा ब्राह्मी लिपि में लिखा गया है | इससे रुद्रदामन की वंशावली ,विजयों ,शासन ,व्यक्तित्व आदि पर सुन्दर व्याख्या किया गया है | जूनागढ़ से प्राप्त अभिलेख अब तक प्राप्त संस्कृत अभिलेखों में सर्वाधिक प्राचीन है |

Q9. 1929 ई में ' खुदाई खिदमतगार ' को किसने संगठित किया ? उत्तर- अब्दुल गफ्फार खां

उत्तर -पश्चिमी सीमा प्रांत में खान अब्दुल गफ्फार खां के नेतृत्व में ' खुदाई खिदमतगार ' नामक स्वयंसेवक संगठन स्थापित किया गया था , इन्हे ' लाल कुर्ती के नाम से भी जाना जाता है | ' लाल कुर्ती ' संगठन ने पठानों की राष्ट्रिय एकता का नारा बुलंद किया और अंग्रेजों से स्वतंत्रता के लिए ब्रिटिश उपनिवेशवाद के विरुद्ध आंदोलन संगठित किया तथा श्रमजीवियों की हालत में सुधार की मांग की मांग की | उत्तर - पश्चिमी सीमा प्रांत के मुसलमानों ने खान अब्दुल गफ्फार के नेतृत्व में सविनय अवज्ञा आंदोलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी |

Q10. पंचायती राज प्रणाली किस सूची में है ? उत्तर - राज्य सूची

भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची में तीन सूचियों दी गई हैं -संघ सूची ,राज्य सूचि एवं समवर्ती सूची| पंचायती राज प्रणाली राज्य सूची का विषय है | यह राज्य सूची की प्रविष्टि 5 का विषय है |

Q11. भारत में ' यरलूंग जंगबो नदी' को किस नाम से जाना जाता है ? उत्तर- ब्रह्मपुत्र

भारत में यरलुंग जंगबो जिआंग नदी को ब्रह्मपुत्र नदी के नाम जाना जाता है | यह नदी तिब्बत में सांगपो तथा बंगाल में जमुना कहलाती है |

Q12. ट्राइगिल्सराइड क्या है ? उत्तर- वसा

ट्राइगिल्सराइड , शरीर में पाए जाने वाले वसा का एक प्रकार है |हमारा शरीर भोजन से प्राप्त अप्रयुक्त ऊर्जा को ट्राइगिल्सराइड में परिवर्तित कर देता है |ट्राइगिल्सराइड वसा कोशिकाओं में संचित होता है |

Q13. सबसे अधिक क्रियाशील धातु कौन -सी है ? उत्तर - पोटैशियम

सर्वाधिक क्रियाशील धातु पोटैशियम है | क्रियाशीलता के आधार पर दी गई धातुओं का क्रम बढ़ते से घटते ने निम्नवत है :- पोटैशियम (K)> सोडियम (Na) > कैल्सियम(Ca)>आयरन (Fe)|

Q14 . " द मूर्स लास्ट साइ" के लेखक कौन हैं ? उत्तर- सलमान रुश्दी

सलमान रुश्दी ने इस पुस्तक का प्रकाशन वर्ष 1995 में हुआ है

Q15. गुटनिरपेक्ष आंदोलन की शुरुआत कब हुई ? उत्तर- 1961

गुट निरपेक्ष को वर्ष 1961 में भारत की पहल पर शुरू किया गया और औपचारिक रूप से गुटनिरपेक्ष आंदोलन का प्रारम्भ प्रधानमंत्री नेहरू , युगोस्लाविया के राष्ट्रपति मार्शल टीटो और मिस्त्र के राष्ट्रपति नासिर ने किया | गुटनिरपेक्ष देशों का पहला सम्मेलन मार्शल टीटो की अध्यक्षता में बेलग्रेड में आयोजित किया गया |

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *