Study4General.com Blog General knowledge question with answer

General knowledge question with answer

0 Comments

General knowledge (GK/GS) सामान्य अध्ययन से सम्बंधित प्रश्न एवं उत्तर

Boost Your General Knowledge with Comprehensive Questions and Answers | Study4General.com
General knowledge question with answer

सामान्य अध्ययन ( GK/GS) UP-TO-DATE

Q.1 वह एकमात्र देश कौन -सा है जिसके डाक टिकट पर उसकम नहीं है ? उत्तर -यू.के

Q2. ' ग्रीन हाउस गोसों ' की अवधारणा किसकी थी ? उत्तर-जोसेफ फ्यूरियर

व्याख्या:- फ्रांसीसी गणितज्ञ जोसेफ फ्यूरियर ने 1827 ई में सर्वप्रथम यह कहा था कि वायुमंडल के गैस पृथ्वी के तापमान में वृद्धि ला सकते है | फूरियर ने ही ग्रीन हाउस गैसों की अवधारणा दी |इसके पश्चात् वर्ष 1896 में स्वांत अरहेनियस ने ग्रीनहाउस गैस सिद्धांत की मात्रा निर्धारित कर ग्रीनहाउस गैस प्रभाव की अवधारणा दी |

Q3. ' भोपाल गैस त्रासदी 1984' किससे सम्बंधित है ? उत्तर- मिथाइल आइसोसियानेट

व्याख्या:- भोपाल शहर में 3 दिसम्बर 1984 को एक भयानक औधोगिक दुर्घटना हुआ जिसे भोपाल गैस त्रासदी के नाम से जाना जाता है | भोपाल स्थित यूनियन करबाइड नामक कम्पनी के कारखाने से मिथाइल आइसो साइनाइड नामक जहरीली गैस का रिसाव हुआ जिससे लगभग 15000 से अधिक लोगों की जान गई तथा बहुत सारे लोग अंधापन के शिकार हुए |

Q4. भारत में ' अल्पसंख्यक अधिकार दिवस ' कब मनाया जाता है ? उत्तर- 18 दिसम्बर

व्याख्या:- अल्पसंख्यक अधिकार दिवस - 18 दिसम्बर,शिक्षक दिवस - 5 सितंबर,विश्व एड्स दिवस - 1 दिसम्बर ,किसान दिवस - 23 दिसम्बर

Q5. भारतीय संसद के संयुक्त सत्र की अध्यक्षता कौन करता है ? उत्तर- लोकसभा का अध्यक्ष

Q6. भारत में कौन -सी नदी विभ्रंश -घाटी में बहती है ? उत्तर - नर्मदा

व्याख्या:- भारत में नर्मदा एकमात्र वैसी नदी है जो रिफ्ट घाटी से होकर गुजरती है | यह नदी पश्चिम की तरफ जाकर खम्बात की खाड़ी में गिरती है | नर्मदा नदी भारत में विंध्याचल और सतपुड़ा पर्वत श्रेणियों की पूर्वी संधिस्थल पर मध्य प्रदेश के अमरकंटक नामक स्थान से निकलती है |

Q7." नो फुल स्टॉप्स इन इण्डिया " पुस्तक के लेखक कौन हैं ? उत्तर- मार्क टली

Q7. स्वतंत्रता की पूर्व - संध्या पर किस आंदोलन ने सबसे बड़ा कृषक छापामार युद्ध देखा ? उत्तर- तेलंगाना आंदोलन

Q8. कौन -सा पादप रंजक रक्त एवं सुदूर -रक्त प्रकाश क्षेत्र में अवशोषित हो जाता है ? उत्तर- फाइटोक्रोम

व्याख्या:- फाइटोक्रोम पौधों द्वारा प्रकाश का पता लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक फोटोरिसेप्टर होता है | यह दृश्य स्पेक्ट्रम के मुख्य रूप से लाल क्षेत्र का पता लगाता है और बीजों के अंकुरण को नियंत्रित करता है |

Q9. पृथ्वी के भीतर पिघली हुई चट्टान को क्या कहते हैं ? उत्तर- मैग्मा

व्याख्या:- मैग्मा एक जटिल उच्च तापमान वाला द्रव पदार्थ है | अधिकतर मैग्मा का तापमान 700 से 1300 डिग्री सेल्सियस होता है | मैग्मा पिघला हुआ या अर्द्ध पिघला हुआ वाष्पशील और ठोस का मिश्रण है जोकि पृथ्वी की सतह के निचे पाया जाता है |

Q10. कौन -सा व्यक्ति इटली के एकीकरण से सम्बंधित था ? उत्तर- मैजीनी, केवूर और गेरीबाल्डी

Q.11. एशिया तथा उत्तरी अमेरिका किसके द्वारा पृथक होते हैं ? उत्तर- बेरिंग जलडमरूमध्य

Q12. प्रकाशानुवर्ती संचलन, किसके द्वारा नियंत्रित किया जाता है ? उत्तर- ऑक्सिन

व्याख्या:- प्रकाश की उपस्थिति में पौधों के विकास को प्रकाशनुवर्ती संचलन कहते हैं | यह प्रकाश के नीचे तरंग दैध्र्य के प्रति एक प्रकार की प्रतिक्रिया होती है जो ऑक्सिन के पुनर्वितरण के कारण होती है |

Q13. लम्बे घास वाली प्रेयरी वनस्पति के नीचे पैदा होने वाली मृदा को क्या कहते हैं ? उत्तर- चार्नोजेम मृदा

Q14. वुलर झील किसकी क्रिया के कारण बनी है ? उत्तर- विवर्तन क्रिया

Q15. बृहत्तर ( ग्रेटर ) हिमालय का दूसरा नाम क्या है ? उत्तर- हिमाद्री

Q16. क्लोरोफिल में क्या पाया जाता है ? उत्तर- मैग्नीशियम

व्याख्या:- क्लोरोफिल अणु में एक मैग्नीशियम आयन शामिल होता है | ग्रीन पौधे प्रकाश संश्लेषण के लिए क्लोरोफिल पर निर्भर होते हैं , जबकि क्लोरोफिल उत्पादन के लिए मैग्नीशियम आवश्यक है |

Q.1 वह एकमात्र देश कौन -सा है जिसके डाक टिकट पर उसकम नहीं है ? उत्तर -यू.के

Q2. ' ग्रीन हाउस गोसों ' की अवधारणा किसकी थी ? उत्तर-जोसेफ फ्यूरियर

व्याख्या:- फ्रांसीसी गणितज्ञ जोसेफ फ्यूरियर ने 1827 ई में सर्वप्रथम यह कहा था कि वायुमंडल के गैस पृथ्वी के तापमान में वृद्धि ला सकते है | फूरियर ने ही ग्रीन हाउस गैसों की अवधारणा दी |इसके पश्चात् वर्ष 1896 में स्वांत अरहेनियस ने ग्रीनहाउस गैस सिद्धांत की मात्रा निर्धारित कर ग्रीनहाउस गैस प्रभाव की अवधारणा दी |

Q3. ' भोपाल गैस त्रासदी 1984' किससे सम्बंधित है ? उत्तर- मिथाइल आइसोसियानेट

व्याख्या:- भोपाल शहर में 3 दिसम्बर 1984 को एक भयानक औधोगिक दुर्घटना हुआ जिसे भोपाल गैस त्रासदी के नाम से जाना जाता है | भोपाल स्थित यूनियन करबाइड नामक कम्पनी के कारखाने से मिथाइल आइसो साइनाइड नामक जहरीली गैस का रिसाव हुआ जिससे लगभग 15000 से अधिक लोगों की जान गई तथा बहुत सारे लोग अंधापन के शिकार हुए |

Q4. भारत में ' अल्पसंख्यक अधिकार दिवस ' कब मनाया जाता है ? उत्तर- 18 दिसम्बर

व्याख्या:- अल्पसंख्यक अधिकार दिवस - 18 दिसम्बर,शिक्षक दिवस - 5 सितंबर,विश्व एड्स दिवस - 1 दिसम्बर ,किसान दिवस - 23 दिसम्बर

Q5. भारतीय संसद के संयुक्त सत्र की अध्यक्षता कौन करता है ? उत्तर- लोकसभा का अध्यक्ष

Q6. भारत में कौन -सी नदी विभ्रंश -घाटी में बहती है ? उत्तर - नर्मदा

व्याख्या:- भारत में नर्मदा एकमात्र वैसी नदी है जो रिफ्ट घाटी से होकर गुजरती है | यह नदी पश्चिम की तरफ जाकर खम्बात की खाड़ी में गिरती है | नर्मदा नदी भारत में विंध्याचल और सतपुड़ा पर्वत श्रेणियों की पूर्वी संधिस्थल पर मध्य प्रदेश के अमरकंटक नामक स्थान से निकलती है |

Q7." नो फुल स्टॉप्स इन इण्डिया " पुस्तक के लेखक कौन हैं ? उत्तर- मार्क टली

Q7. स्वतंत्रता की पूर्व - संध्या पर किस आंदोलन ने सबसे बड़ा कृषक छापामार युद्ध देखा ? उत्तर- तेलंगाना आंदोलन

Q8. कौन -सा पादप रंजक रक्त एवं सुदूर -रक्त प्रकाश क्षेत्र में अवशोषित हो जाता है ? उत्तर- फाइटोक्रोम

व्याख्या:- फाइटोक्रोम पौधों द्वारा प्रकाश का पता लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक फोटोरिसेप्टर होता है | यह दृश्य स्पेक्ट्रम के मुख्य रूप से लाल क्षेत्र का पता लगाता है और बीजों के अंकुरण को नियंत्रित करता है |

Q9. पृथ्वी के भीतर पिघली हुई चट्टान को क्या कहते हैं ? उत्तर- मैग्मा

व्याख्या:- मैग्मा एक जटिल उच्च तापमान वाला द्रव पदार्थ है | अधिकतर मैग्मा का तापमान 700 से 1300 डिग्री सेल्सियस होता है | मैग्मा पिघला हुआ या अर्द्ध पिघला हुआ वाष्पशील और ठोस का मिश्रण है जोकि पृथ्वी की सतह के निचे पाया जाता है |

Q1. भारत में पशुपालन एवं कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए है ? उत्तर- लहुरादेव

पहले भारतीय उपमहाद्वीप में पशुपालन एवं कृषि का प्रारंभिक स्थल मेहरगढ़ को माना जाता है ,जिसका ठहराव 7000-5000 ईसा पूर्व के मध्य मानव निवास का क्षेत्र था | लेकिन नये खोज के अनुसार भारतीय उपमहाद्वीप में प्राचीनतम कृषि साक्ष्य वाला स्थल उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले में स्थित लहुरादेव है |

Q2. सिंधु सभ्यता किस युग में पड़ता है ? उत्तर- आध - ऐतिहासिक काल

भारतीय इतिहास में 2500 ई.पू. से 600 ई.पू के मध्य को आध -ऐतिहासिक माना जाता है |

Q3. गायत्री मन्त्र किस पुस्तक में मिलता है ? उत्तर- ऋग्वेद

' गायत्री मंत्र ' ऋग्वेद में उल्लिखित है | गायत्री मन्त्र का रचनाकार विश्वामित्र और यह मन्त्र ऋग्वेद के तृतीय मंडल में वर्णित है |

Q4. चोल किसके लिए प्रसिद्ध था ? उत्तर- ग्राम पंचायत

उत्तरमेरूर से प्राप्त अभिलेख से ग्राम सभा के कार्यों आदि का विस्तृत वर्णन प्राप्त होता है |

Q5. अलाउद्दीन खिलजी के प्रसिद्ध सेनापतियों में किसकी मंगोलों के विरुद्ध लड़ते हुए मृत्यु हुई ? उत्तर- जफ़र खां

जफ़र खान उस समय का साहसी और श्रेष्ट सेनापति था | जफर खां के शौर्य और भारतीय सेना की दृढ़ता से मंगोल प्रभावित होकर उसी रात 30 कोस पीछे हट गए और वापस चले गए|

Q6. हल्दी घाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप की सेना के सेनापति कौन थे ? उत्तर- हाकिम खान

हल्दी घाटी का युद्ध 1576 ई में महाराणा प्रताप और मुग़ल सेनापति मानसिंह एवं आसफ खां के बीच लड़ा गया |

Q7. अकबर ने बिहार तथा बंगाल को मुग़ल साम्राज्य में कब मिलाया ? उत्तर- 1576 ई

सुलेमान करारानी की मृत्यु 1572ई हुई ,इसके बाद उसका पुत्र दाऊद गद्दी पर बैठा | अकबर में मुनीम खां को दाऊद पर आक्रमण करने तथा बिहार को जितने भेजा | 1574 ई में बिहार पर मुगलों का आधिपत्य हो गया और दाऊद बंगाल भाग गया|परन्तु 12 मार्च 1576 को टोडरमल,मुजफ्फर खां एवं हुसैन कुली खां ने मिलकर दाऊद को पूर्णरूपेण पराजित किया |इस तरह 1576 में बंगाल तथा बिहार मुग़ल सम्राज्य में मिल गया |

Q8. बंगाल विभाजन की घोषणा कब की गई ? उत्तर- 19 जुलाई 1905 ई

बंगाल विभाजन का प्रस्ताव 3 दिसम्बर 1903 ई को ब्रिटिश संसद में रखा गया | इसकी औपचारिक घोषणा 19 जुलाई 1905 को हुई | बंगाल विभाजन 16 अक्टूबर 1905 को प्रभावी हुआ| इस दिन को 'रक्षाबंधन'के रूप में मनाने की सलाह रवीन्द्रनाथ टैगोर ने दी |

Q9. भगत सिंह ,राजगुरु तथा सुखदेव को कब फांसी दी गई ? उत्तर- 23 मार्च 1931 ई

भगत सिंह तथा बटुकेश्वर दत्त ने 8 अप्रैल 1929 को केंद्रीय विधानसभा पर बम फेंका ,इसलिए दोनों को गिरफ्त्तार कर लिया तथा 'हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन ' के अन्य सदस्य सुखदेव को भी गिरफ्तार किया | वर्ष 1930 में लाहौर षड्यंत्र कांड का निर्णय में तीनो को फांसी की सजा हुई और 23 मार्च 1931 को तीनों को फांसी दे दी |

Q10. भारतीय संविधान में संशोधन करके शिक्षा का अधिकार कब जोड़ा गया ? उत्तर - 1 अप्रैल 2010

86वें संविधान संशोधन अधिनियम ,2002 के द्वारा संविधान के भाग -3 में नया अनुच्छेद 21(क) जोड़ा गया और 2009 में संसद से पारित हुआ |इस अधिनियम के तहत राज्य 6से 14 वर्ष की आयु के सभी बालकों को निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध करायेगा |

Q11. कौन -सा द्वीप क्षेत्रफल में सबसे बड़ा है ? उत्तर- बोर्नियों

बोर्नियों का क्षेत्रफल सर्वाधिक 748168 वर्ग किमी बड़ा है | .मेडागास्कर -587713 वर्ग किमी , सुमात्रा -443065 वर्ग किमी और ग्रेट ब्रिटेन का क्षेत्रफल - 209331 वर्ग किमी है |

Q12. भारतीय जीवन बिमा निगम की स्थापना कब हुई ? उत्तर- 1956

भारतीय जीवन बीमा निगम ( LIC) की स्थापना 1956 में LIC अधिनियम 1956 के द्वारा की गई थी |

Q13. आवृति को किसमें मापा जाता है ? उत्तर - हटर्ज

आवृति का SI मात्रक हटर्ज होता है | एक सामान्य मनुष्य 20 हटर्ज से 20,000 हटर्ज आवृति की ध्वनि को सुन सकने में सक्षम होता है |

Q14 . मनुष्य के शरीर में खून के शुद्धिकरण की प्रक्रिया को क्या कहते है ? उत्तर- डायलसिस

मनुष्य के शरीर में रक्त शुद्धिकरण की प्रक्रिया को डायलिसिस कहा जाता है |

Q15. भारत में सिलिकॉन घाटी का नाम किसे दिया गया हैं ? उत्तर- बंगलौर

कर्नाटक के बंगलौर को भारत के सिलिकॉन घाटी की संज्ञा दी गई है |

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *