Study4General.com Blog सामान्य अध्ययन

सामान्य अध्ययन

0 Comments

संविधान सभा का दूसरा बैठक कब हुआ था ?
11दिसंबर 1946
9 दिसंबर 1946

11 दिसंबर 1946 को संविधान सभा दूसरी बैठक हुई थी, जिसमे स्थाईअध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद को बनाया गया |अगर हमलोग 9 दिसंबर 1946 को संविधान सभा का पहली बैठक हुई थी जिसमे अस्थाई अध्यक्ष सच्चिदानंद सिन्हा को बनाया गया था |

13 दिसंबर 1946 को जवाहरलाल नेहरू उद्देशिका संविधान सभा में प्रस्तुत किया था |

भारतीय इतिहास , राष्ट्रिय स्वतंत्रता आंदोलन , भूगोल ,भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान ,भारतीय अर्थव्यवस्था ,सामान्य विज्ञान,विविध एवं खेल

1.बिहार का नवपाषाणकालीन स्थल कौन – सा है ,जहाँ से प्रचुर मात्रा में हड्डी के उपकरण मिला है ?
—चिराँद से
2. हड़प्पाकालीन स्थल कालीबंगा में उत्खनन कब और किसके द्वारा किया गया ?
—- 1953 में अमलानंद घोष के नेतृत्व में
3. पुनर्जन्म का सिद्धांत सर्वप्रथम कहाँ दिखाई पड़ता है ?
—-शतपथ ब्राह्मण में
4. किस विजयनगर शासक ने सर्वप्रथम अपनी घुड़सवार सेना को शक्तिशाली बनाने के लिए उसमें तुर्की धनुर्धरों को भर्ती किया ?
—- देवराज प्रथम
5. मुगलकाल में विभिन्न अवसरों पर अमीरों द्वारा बादशाह को दी गई भेंट या नजराना क्या कहलाता था ?
—- पेशकश
6. किस मुगल बादशाह ने ‘ निसार ‘ नामक एक सिक्का चलाया जो रुपए के चौथाई मूल्य के बराब ?
—-जहाँगीर ने
7. ‘अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन फेडरेशन ‘ की स्थापना की थी ?
—एन . एम जोशी ने 1929 में
8. किस नेता ने क्रिप्स प्रस्तावों को ‘ उत्तरतिथीय चैक’ कहा था ?
—– महात्मा गाँधी ने
9. ‘ पथेर ‘ नामक पुस्तक के लेखक कौन थे ?
— शरदचंद्र चट्टोपाध्याय
10. किस नेता ने कांग्रेस अधिवेशनों को ‘ शिक्षित भारतियों के वार्षिक सम्मेलन ‘ की संज्ञा दी थी ?
— लाला लाजपत राय ने
11. कांग्रेस के हरिपुरा सम्मेलन में सुभाष चंद्र बोस ने ‘ राष्ट्रिय योजना समिति ‘ बनायीं थी , जिसके अध्यक्ष कौन थे ?वाहर लाल नेहरू
12. कैबिनेट मिशन के सदस्यों में कौन -कौन शामिल थे ?
— सर स्टेफोर्ड क्रिप्स , ए वी. अलेक्जेंडर एवं पैथिक लारेंस
13. मुस्लिम लीग ने किस तिथि को ‘ प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस ‘ मनाया था ?
—-16 अगस्त 1946 को
14. किस नेता ने वक्तव्य दिया था कि ” हमने घुटने टेककर रोटी मांगी , किन्तु उत्तर में हमे पत्थर मिले ?”
—महात्मा गाँधी
15. लिखित संविधान की परम्परा किस देश से हुआ?
—- अमेरिका
16. भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों का विचार किस देश की संवान से लिया है ?
—रूस के संविधान से
17. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में उपाधियों के अंत का प्रावधान किया गया है ?
—अनुच्छेद 18
18. संविधान के किस अधिकार को डॉ अम्बेडकर ने ‘संविधान की आत्मा ‘ कहा था ?
-संवैधानिक उपचारों का अधिकार
19. संविधान के किस अनुच्छेद में राष्ट्रपति निर्वाचित होने के लिए अहर्ताओं का उल्लेख है ?
— अनुच्छेद 58(i)
20. लोकसभा में किसी विधेयक पर आम बहस किस स्तर पर होती है ?
—- द्वितीय वाचन में
21. भारत का सबसे पूर्वी एवं पश्चिमी राज्य कौन -सा है ?
—अरुणाचल प्श और गुजरात
22. सहरिया जनजाति मुख्यतः कहाँ पायी जाती है ?
—राजस्थान में
23. भारत का सबसे ऊँचा जल प्रपात कौन -सा है ?
— नोहकालीकई ( ) में
24. थुम्बा में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र की स्थापना के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारक क्या था ?
-यह स्थान भूचुंबकीय विषुवत रेखा पर स्थित है |
25. क्षेत्रफल और आयतन के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी झील है ?
—कैस्पियन सागर
26. किस देश को ‘ झीलों की वाटिका ‘ कहते है ?
— फिनलैण्ड
27. किस क्षेत्र में दुर्लभ उपलब्धि के लिए वैश्विक 500 पुरस्कार दिया जाता है ?
— पर्यावरण संरक्षण
28. वह गैस जो धान के खेत में उत्सर्जित होती है और भूमि के तापमान में वृद्धि करती है , वह कौन सा गैस है ?
—मिथेन
29. भूकंप आने के दौरान सर्प्रथम किसी स्थान पर कौन
सी तरंग पहुँचती है ?
—p तरंग
30. भारत में सुनामी वार्निंग सेंटर कहाँ अवस्थित है ?
—- हैदराबाद में
31. देश के पहले आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना कहाँ की गयी है ?
—- लातूर में
32. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग कहाँ स्थापित है ?
—नई दिल्ली में
33. राष्ट्रिय ग्रामीण स्वास्थ मिशन योजना कब लॉच की गयी थी ?
—2005में
34. वांचू समिति किससे सम्बंधित थी ?
—प्रत्यक्ष कर से
35. विश्व बैंक की ‘ उदार ऋण प्रदान करने वाली खिड़की’ किसे कहा जाता है ?
— अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ (IDA)को
36. यौगिकों के किस समूह को ‘ सहायक आहार कारक ‘ कहा जाता है ?
—- विटामिन
37. दूध पिलाने वाली माँ को प्रतिदिन आहार में कितने ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है ?
—70 ग्राम
38. लाल रक्त कणिकाएं मुख्यतः कहाँ बनती है ?
— अस्थिमज्जा में
39. निंद्रा रोग नामक बीमारी किससे होती है ?
— ट्रीपैनासोमा नामक एककोशीय जीव से
40. कबड्डी में खिलाड़ियों की संख्या कितना होती है ?
—-7
41. मिड -डे मील योजना कब शुरू हुई थी ?
—15 अगस्त 1995 में
42. दुग्ध में पाई जाने वाली ‘ प्रोटीन केसिन ‘ का स्कंदन कौन करता है ?
—- रेनिन
43. नील हरित शैवाल का प्रयोग कहाँ किया जाता है ?
— धान की खड़ी फसल में
44. भारतीय भाषओं का केंद्रीय संस्थान कहाँ अवस्थित है ?
— मैसूरु में
45. भारत में राष्ट्रिय पंचायती राज दिवस कब मनाया जाता है ?
—-24 अप्रैल
46. सहायक गठबंधन स्वीकार करने वाले अंतिम मराठा सरदार कौन थे ?
—होल्कर
47. भारत में नियोजित विकास का विरोध किस नेता ने किया था ?
—-महात्मा गाँधी ने

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *