Study4General.com लोकसभा चुनाव लोकसभा चुनाव परिणाम 2024

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024

0 Comments

लोकसभा में कुल सीट -543
राजग -293 सीटें जीती
आइएनडीआईए -233 सीटें जीती
अन्य -17 सीटें जीती

2024 में हुई कुल 543 सीटों की 18 वीं लोकसभा चुनाव का रिजल्ट 4 जून को आया, जिसमे राजग को कुल 293 सीटें मिली | इसमें विभिन्न पार्टियों जो साथ मिलकर चुनाव भाग ली थी|भाजपा (240 सीटें जीती ),शिवसेना शिंदेगुट -7, जनता दल (सेकुलर )-2, तेदेपा -16,जदयू -12, रालोद -2, जनसेना -2, हम -1,अपना दल -1 एवं अन्य दल -10 सीटों पर जीत दर्ज की | जबकि इसके विपक्ष में रहे आइएनडीआईए को कुल 233 सीटों पर जीत दर्ज की है | जिसमे कांग्रेस (99 सीटें जीती ), सपा -37, तृणमूल कांग्रेस -29, द्रमुक -22, शिवसेना (यू )-9,राजद -4, एनसीपी -8, झामुमो -3 एवं अन्य दल 22 सीटों पर जीत दर्ज की है |

अगर हमलोग 2024 के लोक सभा के चुनाव में पार्टियों को पड़े वोट प्रतिशत पर नजर दौड़ाये तो पायेंगे की राजग को 45% वोट मिली जबकि आइएनडीआईए को 42% और अन्य को 13% वोट मिला है |

2019 की तुलना में 2024 में लोकसभा चुनाव में राजग को 60 सीटें कम मिली जबकि आइएनडीआईए को 142 सीटें अधिक प्राप्त हुई है | इससे लोकतंत्र में यही बात स्पष्ट होती है की जनता कही न कही कुछ कानूनों को लागू करने के कारण अपनी नाराजगी दर्ज अपने वोट के तौर पर की | जिसके चलते पुनः जनता का रुख कांग्रेस यानि राजग से दुरी बनाते हुए और आइएनडीआईए को वोट देकर हाथ थामा है |जिसका परिणाम विपक्ष ने अपनी स्थिति मजबूती बनाये हुए है | लोकतंत्र में जबतक बनी सरकार के विपक्ष का पार्टी मजबूत नहीं होंगी, तो सरकार के तानाशाही रवैया पर लगाम नहीं लग सकती है, जो की 2024 के हुए चुनाव में पुनः साबित कर दिया की लोकतान्त्रिक सरकार में किसी भी सरकार की मनमानी अधिक दिनों तक नहीं चल सकती है, क्योंकि लोकतंत्र में सरकार जनता के द्वारा चुनी जाती है |अब लोकसभा में विपक्ष अपने मजबूती के साथ अपने बातों को रखने एवं सरकार के बातों का विरोध मजबूती के साथ कर सकती है |

सबसे अधिक वोटों के अंतर से जितने वाले पांच संसद
1. सकीबूल हुसैन, धुबरी (असम )
पार्टी -कांग्रेस
अंतर -10,12,476
2. शंकर लालवानी, इंदौर (मध्यप्रदेश )
पार्टी -भाजपा
अंतर -10,08,077
3. शिवराज सिंह चौहान, विदिशा (मध्यप्रदेश)
पार्टी -भाजपा
अंतर -8,21,408
4. सी आर पाटिल, नवसादी (गुजरात )
पार्टी -भाजपा
अंतर -7,73,551
5. अमित शाह, गांधीनगर (गुजरात )
पार्टी -भाजपा
अंतर -7,44,716 |

7 चरणों में हुए बिहार में कुल 40 सीटों पर लोकसभा की 18 वी चुनाव जितें उम्मीदवार का सूची

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *